भागलपुर, जनवरी 8 -- गोराडीह प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कुमारी संगम ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश शामिल हुए। बैठक में स्वच्छता अभियान, सहकारिता, श्रम संसाधन, शिक्षा, बाल विकास, जीविका, पीएचईडी सहित अन्य विभागों पर चर्चा हुई। जिसमें सबसे अधिक पीएचईडी विभाग पर गहमागहमी रही। तरछा-दामूचक के मुखिया उमाशंकर रजक ने पीएचईडी विभाग में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में नल-जल योजना के तहत 24 मिनी जलापूर्ति लगाई गई है, लेकिन इसमें अस्सी प्रतिशत खराब ही है। जिसमें कही पाइप फटा है तो कही समरसेबल खराब है। जब विभाग के जेई से बात करने की कोशिश करते है तो वे बात ही नहीं करना चाहता हैं। वहीं मुरहन मुखिया विजय कुमार और पंसस राजीव कुमार ने भी पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.