सासाराम, मई 30 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में शनिवार को बीडीओ तेज बहादुर सुमन ने स्वच्छता को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक की। संचालन प्रखंड समन्वयक श्रीकृष्णा सिंह ने किया। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...