सासाराम, अगस्त 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय में मंगलवार को सासाराम प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाध्यापकों व प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बीईओ सोनू कुमार ने प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में इंस्पायर अवार्ड, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय और नशामुक्त विद्यालय अभियान से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापकों को विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, पौधरोपण और नशामुक्ति से संबंधित गतिविधियों के फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक अपने-अपने कंप्यूटर शिक्षकों के साथ शामिल हुए। बीईओ ने विद्यालयों में...