बैठक में आवास पूर्ण कराने के लिए चौकीदार से लाभुक को नोटिस पहुंचाने का निर्देश पारित
दुमका, मई 13 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरैया पंचायत भवन में मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए पंचायत सचिव धर्मेंद्र पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत से संबंधित आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, प्रज्ञा केंद्र संचालक, कृषक मित्र इत्यादि कर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पंचायत में संचालित सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास के लाभुकों जिनके द्वारा अभी तक आवास निर्माण पूर्ण नहीं किया है। उसे आवास पूर्ण कराने हेतु चौकीदार द्वारा नोटिस पहुंचाने का निर्देश पारित किया गया। बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा जन्म मृत्यु का डेटा उपलब्ध कराया गया। जिसमें पंचायत सचिव द्वारा अगले महीने की बैठक में आंगनबाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.