बैठक में आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा
गौरीगंज, जून 7 -- अमेठी। रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चे की बैठक जिलाध्यक्ष घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए का नारा सिर्फ छलावा है। सपा सिर्फ एक जाति विशेष की राजनीति कर रही है। जबकि भाजपा में पिछडे वर्ग की सभी जातियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम लोगों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। जिससे अमेठी विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाया जा सके। बैठक में डॉ. एसपी पाल, जिला महामंत्री श्रीराम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह पटेल, जिला मंत्री शैलेंद्र वर्मा, महादेव विश्वकर्मा, हनुमान विश्वकर्मा, संदीप मौर्य सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा में पिछडे वर्ग की सभी जातियों का सम्मान यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले यूपी दौरे पर पंकज चौधरी, BJP ने बनाया PD...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.