दरभंगा, मार्च 31 -- बेनीपुर। कर्पूरी सभा भवन बेनीपुर में सोमवार को प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में अधिकांश सदस्यों ने एफसीआई, आईसीडीएस, नलजल एवं स्वास्थ्य विभाग पर जमकर बरसे। तरौनी, रमौली, शिवराम के मुखिया श्यामसुंदर साहु, रोशन झा, शत्रुधन महतो ने एफसीआई गोदाम बेनीपुर से पीडीएस डीलरों को बगैर वजन का खाद्यान्न आपूर्ति करने का मामला उठाया। सदस्यों ने गोदाम से कम वजन का खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर आक्रोश जाहिर किया। पंसस भोगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा गोदाम से कम अनाज देने का खामियाजा पीडीएस डीलर को ही नहीं बल्कि उपभोक्ता को भी भुगतना पड़ता है। प्रत्येक बैठक में इस मुद्दा को उठाया जाता है, लेकिन बाद में ठंडा बस्ती में डाल दिया जाता है। सदस्य रामकुमार यादव, लाल पासवान, अरुण सहनी, प्रेम कुमार...