चतरा, अप्रैल 11 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पांडेयबागी गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष भेखलाल रविदास ने की, जबकि संचालन शिक्षक सह सचिव राजेंद्र दास ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी एक मई को अंबेडकर जयंती को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।जयंती समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा की गई, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.