बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्या पर चर्चा
साहिबगंज, मई 25 -- साहिबगंज। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ की बैठक जिलाध्यक्ष शबाना आजमी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मानदेय, पोषाहार, गर्मी की छुट्टी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेविकाओं को जनवरी से मानदेय नहीं मिला है। फरवरी से पोषाहार की राशि भी नहीं मिली है। सितंबर से अंडा की राशि नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि गर्मी की भीषणता को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी होनी चाहिए। उन्होंने डीसी से मानदेय, पोषणहार, अंडा की राशि व गर्मी की छुट्टी की मांग की है। मौके पर संगीता शर्मा, शबनम देवी, सीता देवी, शबनम आरा, नीलू देवी, रूबी देवी, नीलम देवी, संगीता देवी, आशा देवी, स्टैंसिला किस्कू सहित अन्य मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.