गाजीपुर, जून 8 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सरोज ने की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पांच एएनएम और चार सीएचओ बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके एक दिन के वेतन एवं मानदेय की कटौती का आदेश भी दिया गया। समीक्षा के दौरान मातृ और शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरसीएच), आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी, नियमित टीकाकरण, एचपीवी वैक...