बागपत, जुलाई 18 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशों के क्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह की बैठक की अध्यक्षता की। बागपत में बाल श्रम उन्मूलन हेतु गठित जिला टास्क फोर्स, जिला श्रम बंधु समिति, जिला स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत अधिष्ठान पंजीयन, उपकर संग्रहण, श्रमिक पंजीयन एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने वर्ष 2027 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहायक श्रम आयुक्त एमएल पाल ने नियमों से अवगत कराया। बैठक के अंत में सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।...