मधेपुरा, मार्च 20 -- आलमनगर एक संवाददाता । प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति के बैठक में कई अधिकारियों के शामिल नहीं होने पर गहमागहमी रही। प्रखंड प्रमुख बचनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व की बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा अमल नहीं करने पर असंतोष जाहिर किया गया। पंचायत समिति की बैठक में कई अधिकारियों के शामिल नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई की मांग की गयी। बैठक में मुखिया सुनीता कुमारी व रमेश कुमार रमन ने पंचायत में लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट में अधिकांश लाइट खराब हो जाने पर संबंधित लोगों द्वारा मरम्मत या बदलाव नहीं होने पर सवाल उठाया गया। अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर लाइट सुचारु कराने की मांग की गयी। मुखिया सुनीता ने बसनवाड़ा वार्ड चार महादलित टोला में प्राथमिक विद्यालय और उपप्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.