शामली, मई 21 -- शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट रजि. शामली के द्वारा गुरूवार को नगर पालिका सभागार में महत्वूर्पण बैठक एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गुरूवार को बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाली शामली प्रभारी सचिव शर्मा व संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्ता सीए तथा समाजसेवी सुमित बंसल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा समाज हितों के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है। हाल ही में छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए कैरियर काउंसलिग कैम्प आयोजित किया गया था, जिसमें जिलेभर से हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर लाभ उठाया था। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने कहा क...