शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- भावलखेड़ा। बैठक भत्ता न मिलने से नाराज चौढेरा ग्राम पंचायत के सदस्य सोमवार को भावलखेड़ा ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। सदस्यों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें बैठकों का भत्ता नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। धरने पर बैठे सदस्यों ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित बैठकों में भाग लेने के बावजूद उन्हें उनका निर्धारित भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो उनके अधिकारों का हनन है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और जल्द भुगतान की मांग उठाई। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनका बकाया भत्ता नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भत्ता न मिलने से नाराज ग्राम पंचायत सदस्य, आज बैठेंगे धरने पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.