देवरिया, जून 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार की शाम को नगर पालिका ने व्यापारी संगठनों की बैठक बुलाई थी, लेकिन उनके पहुंचने पर सभी जिम्मेदार अफसर गायब मिले। इस पर व्यापारी बिफर पड़े और उनकी कर अधीक्षक से नोंक-झोंक हुई। व्यापारियों ने नगर पालिका अफसरों पर अपमानित करने का आरोप लगाया। शहर की समस्याओं के सामाधान में व्यापारियों के सहयोग के लिए सोमवार की शाम को नगर पालिका ने व्यापारी संगठनों की बुलाई थी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा 11 जून को व्यापारी संगठनों को सूचित किया गया था। सभी व्यापारिक संगठनों एवं उद्योग बंधु के सदस्य नगर पालिका के पंडित दीनदयाल सभागार में सायं 4 बजे से पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- सरायरंजन में बीस सूत्री की हुई बैठक, विभिन्न विभागों की की गई समीक्षा शाम 5 बजे तक नगरपालिका सभागार में सभी व्यापारी नेता पहुंच गये, लेकिन ...