लखीमपुरखीरी, मई 1 -- सरकारी बैठकों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। जिला उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक से गैरहाजिर रहने वाले 11 जिला स्तरीय अधिकारियों और कार्मिकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 28 अप्रैल को जिला उद्योग बंधु, एमओयू कार्यान्वयन और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इस महत्वपूर्ण बैठक में जब डीएम सभागार पहुंचे, तो कई जिम्मेदार अफसरों की कुर्सियां खाली मिलीं। उद्यमियों की समस्याओं पर सार्थक चर्चा न हो पाने और अधिकारियों की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक बनाने का निर्देशइन अधिकारियों पर गिरी गाज डीएम ने अपने आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.