अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने एटा चुंगी चौराहा, कुंवर नगर स्थित कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति ने की। इस दौरान संगठन का विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ना, हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम, सनातन तिलक अभियान, तुलसी पूजन पर चर्चा हुई। नए सदस्य भूपेंद्र कुमार, बॉबी सुनार, कमल दीक्षित, वेदांश शर्मा को पटका पहनाया गया। संचालन महानगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने किया। बैठक में शिशुपाल सिंह कश्यप उपाध्यक्ष, महेश चंद्र यादव, गौरव अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राजपूत महामंत्री, संदीप कुमार, मंटू शर्मा, मणि शंकर शर्मा, भूपेंद्र प्रजापति, महेश चंद्र यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.