भागलपुर, फरवरी 23 -- श्रीकृष्ण राजेश्वरी महाविद्यालय में रविवार को महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राधवेन्द्र नारायण आर्य की अध्यक्षता में शासी निकाय/प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों एवं पदों पर नियुक्ति हेतु पूर्व में जारी विज्ञापन के संदर्भ में प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि चयन प्रक्रिया के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति संबंधित विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों का वाइवा एवं प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करेगी। बैठक में सचिव सह प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, वरीय शिक्षिका मीरा कुमारी, बरसर डॉ. प्रवीण कुमार राणा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.