गाजीपुर, अप्रैल 18 -- भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर में प्रस्तावित शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों ने बैठक कर दुकान खोले जाने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से यहां के वातावरण पर विपरीत असर पड़ेगा। खासकर युवाओं पर इसका नाकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गांव का माहौल पढ़ाई एवं खेल के अनुकूल बनाया जाए जिससे युवाओं का भविष्य बेहतर बन सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रस्तावित दुकान निरस्त करने की मांग की है। बैठक में नारायण उपाध्याय, दिनेश चौधरी, रबीन्द्र राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू, राघवेंद्र उपाध्याय, बुच्चू बाबा, आनंद पहलवान, कुंदन राय, दामोदर राय (बड़क), धनंजय राय, गुड्डू राय, राजू राय, रामनारायण राय (बड़क) आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर शर...