बैठक कर तैयार की महासम्मेलन की रणनीति
मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- मुरादाबाद। आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर रविवार को जिला आर्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बबराला, संभल में होने वाले प्रांतीय आर्य महासम्मेलन की सफलता की रणनीति बनाई गई। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के उप प्रधान/मुरादाबाद मंडल प्रभारी दयाशंकर आर्य महासम्मेलन के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहां महासम्मेलन के संयोजक स्वामी धर्मानन्द सरस्वती, संरक्षक ज्ञानेंद्र गांधी, जिला प्रधान अजब सिंह आर्य, रमेश सिंह आर्य, अरविंद आर्यबंधु, उमेश आर्य, प्रदीप विश्नोई, संजीव सिंहल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.