बैठक कर किसानों ने कहा कि एक इंच भी नहीं देंगे जमीन
गोरखपुर, अप्रैल 25 -- जैतपुर, हिदुस्तान संवाद। समाचार पत्रों में प्रकाशित गीडा द्वारा जमीन अधिग्रहण की सूचना से किसान आक्रोशित है। शुक्रवार को पिपरौली ब्लॉक के ककना, चकफत्ता और चकभोप के किसानों ने ककना चौराहे पर बैठक कर विरोध जताया। बैठक में एक स्वर में कहा कि एक इंच भी भूमि नहीं दी जाएगी। किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान सुनील कुमार यादव ने कहा कि बुधवार को समाचार पत्रों में किसानों की जमीन अधिग्रहण की सूचना गाटा संख्या के साथ प्रकाशित किया गया था, जिसका हम सभी किसानों द्वारा विरोध किया जाता है। बीते वर्ष भी सूचना प्रकाशित किया गया था जिस पर हम लोगों द्वारा 18 नवंबर को डीएम, कमिश्नर और विशेष भूमि अध्यप्ती अधिकारी के पास आपत्ति दाखिल किया गया था। आज तक उसका निस्तारण ही नहीं हुआ तो फिर से अधिग्रहण की सूचना क्यों प्रकाशित किया गया। आगे कहा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.