बैठक : बुलियन व गोल्ड बार की बिक्री न करें सर्राफा कारोबारी
मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। देशहित में सोना नहीं खरीदने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के दृष्टिगत रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में राज्य कर विभाग के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्राफा कारोबारियों को बुलियन (ठोस सोना) व गोल्ड बार की बिक्री नहीं करने का अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बुलियन व गोल्ड बार की बिक्री कम होने से सोने आयात में कमी आएगी जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा। सर्राफा कारोबारियों को कहा गया कि वह पुराने स्वर्ण आभूषणों को रीसाइकिल व रीडिजाइन कर नए आभूषण बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में नगर विधायक रितेश गुप्ता, एसएसपी सतपाल अंतिल, राज्य कर के संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, उपायुक्त श्रीप्रकाश यादव, रंजीत कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.