बैठक : घाटों के कायाकल्प कार्य में तेजी आएगी
नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना बाजार के घाटों का कायाकल्प करने की योजना छह महीने में शुरू होगी। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए की ओर से यमुना पुनर्जीवन से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लोक निवास के अधिकारी ने बताया कि हाल ही में यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में डीडीए अधिकारियों के साथ उपराज्यपाल ने बैठक की। उन्होंने कहा कि यमुना बाढ़ क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी लाई जानी चाहिए। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यमुना बाढ़ क्षेत्र के लगभग 1700 हेक्टेयर क्षेत्र में पुनर्स्थापन और रिवर फ्रंड विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इसके तहत 88 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा निर्माण एवं विध्वंस का मलबा और चार हजार मीट्रिक टन से ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.