रुद्रपुर, मार्च 2 -- किच्छा, संवाददाता। रविवार देर शाम पूर्व सभासद कैलाश कांडपाल के निवास पर पारंपरिक बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यार कलाकारों ने शास्त्रीय रागों पर आधारित होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. हरिदत्त कांडपाल की स्मृति में उनके निवास पर प्रतिवर्ष बैठकी होली आयोजित की जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित कर किया गया। इसके बाद गिरीश जोशी ने राग काफी में 'गाओ सुहागिन होरी', नंदा बल्लभ पाठक ने राग काफी में 'सबको मुबारक होरी', चक्रवर्ती जोशी ने राग सहाना में 'कलंक लगे सो लगे, मोरी आली पिया के गरवा लगूंगी' प्रस्तुत किया। रमेश लोहनी ने राग खमाज में 'चतुर खिलाड़ी जाने नहीं पाओगे', हरीश पंत ने राग सहाना में 'अपने वीरन मोहे देरी ननदिया', कैलाश उपाध्याय ने 'चलती होली ऐसे चटक रंग डारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.