चम्पावत, जनवरी 1 -- लोहाघाट। ग्राम पंचायत सुई खैसकांडे में भगवती जागरण समिति की ओर से बैठक की होली का आयोजन किया गया। जिसमें होल्यारों देर रात तक राग फाग की मन मोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। भगवती जागरण समिति के अध्यक्ष राजेश चौबे की आवास में बैठक की होली का शुभारंभ गोविंद चौबे ने राग काफी में गणेश वंदना के गणपति को भज लिजो रसिक आदि कहावे के साथ किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए कैलाश चौबे राग काफी में जय जय भोले शिव शंकर.... संतोष चौबे ने तीन ताल में लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा... राजेश चौबे जाटा विषधारी हो शंकर तेरे गले में नागों की माला... अंकिता चौबे हारमोनियम ने आना हो आना मोहन है मेरी गलियां की मनमोहक प्रस्तुति दी। मोहन चौबे ने ढोलक में संगत दी दौरान चंद्रकांत चौबे, संतोष चौबे ,केशव चौबे, अभिषेक चौबे, दिया चौबे ,दीपा चौबे ...