देहरादून, मार्च 2 -- शास्त्रीय रागों और भक्तिपूर्ण काव्य से सुसज्जित बैठकी होली तथा सामुदायिक ऊर्जा से ओत-प्रोत खड़ी होली हमारी सांस्कृतिक निरंतरता और सामाजिक एकता की पहचान हैं। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पत्नी गीता धामी ने सोमवार को कुआंवाला स्थिति शिक्षाविद व सीआईएमए के चेयरमैन ललित जोशी के निवास पर आयोजित बैठकी होली के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार केवल रंगों का नहीं बल्कि प्रकृति के उल्लास का भी है। जो समाज में एक नया उत्साह भरता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जमकर होली खेली। कार्यक्रम में बैठकी होली और खड़ी होली के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊँ की लोक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इसी दौरान महिलाओं ने मधुर स्वरों में बैठकी होली प्रस्तुत की, जबकि पुरुषों ने ढोलक और हुड़के की थाप पर खड़ी होली गाकर माहौल को उत्साह स...