गुड़गांव, सितम्बर 2 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में निपुण हरियाणा मिशन के तहत कितनी गतिविधियां हुईं, इसका हिसाब अब केवल रजिस्टर और पोर्टल के आंकड़ों से नहीं होगा। बच्चों ने वास्तव में कितना सीखा, स्कूलों में मेंटर कितनी नियमितता से पहुंचे और शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण कक्षा में कितना काम आ रहा है, इसकी जमीनी तस्वीर भी सामने रखनी होगी। गुरुग्राम में अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट की अध्यक्षता में हुई निपुण हरियाणा मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में इसी दिशा में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। विकास सदन में हुई बैठक में जिले के चारों खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, ब्लॉक स्तर के अधिकारी और मिशन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निपुण मिशन के तहत जुलाई में तय स्कूल भ्रम...