मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली विवाद में एक युवक पर बैट से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना मदनपुरा गांव की है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि मदनपुरा निवासी अमन सिंह पर गांव के ही अरविंद पटेल उर्फ भोला ने क्रिकेट खेलते समय बैट से हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित के पिता जगदीश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को मुखबिर की सूचना पर कठडीहा गांव के पास से अरविंद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने हमले में इस्तेमाल बैट भी बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.