लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके में 11 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर मोहल्ले के एक नाबालिग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना रविवार शाम औरंगाबाद जागीर क्षेत्र में हुई थी, जहां बच्चों के बीच खेल के दौरान यह दर्दनाक हादसा सामने आया। मृतका के पिता सूरज पुत्र राम आसरे, निवासी औरंगाबाद जागीर, ने आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री वैष्णवी रविवार शाम करीब 4:30 बजे औरंगाबाद जागीर स्थित सामुदायिक केंद्र के सामने खाली प्लॉट में पहुंची थी। वहां पहले से कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। पिता के मुताबिक, उसी दौरान मोहल्ले का ही एक किशोर बच्चा वैष्णवी से वहां से भाग जाने को कहने लगा और धमकी दी कि यदि वह नहीं गई तो बैट से मार देगा।आरोप है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.