कन्नौज, जनवरी 23 -- तालग्राम, संवाददाता। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक शानदार कैच लेना फील्डर को भारी पड़ गया। आउट होने से नाराज दर्शकों ने मैदान पर ही फील्डर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बैट व स्टंप से मारपीट कर दी। घटना से मैदान पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा के मोहल्ला जेरकिला निवासी अल्फैज ने बताया कि नगर के चौखटा चौराहे के पास स्थित मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। गुरुवार शाम तालग्राम और चंदपुरा टीम के बीच मुकाबला हो रहा था। चंदपुरा टीम का बल्लेबाज छोटे, लगातार चौके-छक्के लगा रहा था। इसी दौरान बाउंड्री के बाहर जाती गेंद को अल्फैज ने शानदार तरीके से कैच कर लिया। जिससे बल्लेबाज आउट हो गया। कैच लेने के बाद अल्फैज द्वारा खुशी जाहिर करना कुछ दर्शकों को नागवार गुजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.