कानपुर, अप्रैल 2 -- चकेरी, संवादताता। जाजमऊ में एक दुकान के सामने खड़ी पिकअप से बैट्री व स्टेपनी समेत दो ऑटो से नकदी और सामान चोरी कर ले जा रहे दो आरोपितों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को जेल भेजा गया है। जाजमऊ के सुंदर नगर निवासी निशा गुप्ता के अनुसार उनके घर के सामने एक चाय की दुकान के पास रोजाना उनकी पिकअप खड़ी होती है। इसके पास ही जाजमऊ चेकपोस्ट निवासी मुन्ना और बुढ़िया घाट निवासी दिनेश कुमार के ऑटो खड़े रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि बुधवार तड़के उनके पिकअप से बैट्री व स्टेपनी के साथ दुकान के बाहर रखे गत्ते और लोहे का जाल बंडल चोरी हो गया। वहीं, ऑटो से 35 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान दो लोग चुराकर ले जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा तो लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मनोहर नगर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.