बैट्री व इंवर्टर चोरी का मुकदमा दर्ज
कानपुर, जून 3 -- डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के अगवासी गांव स्थित सरकारी पानी की टंकी व मरहना की पानी की टंकी से चोर बैट्री व इन्वर्टर पार कर दिया। अगवासी निवासी हमीद अली ने बताया कि वह सरकारी पानी की टंकी पर चौकीदारी का कार्य करता है। 29 मार्च की देर रात चोर टंकी परिसर से दो बैट्री व एक इन्वर्टर चोरी कर ले गए। वहीं मरहना गांव स्थित टंकी से दो बैट्री व एक इन्वर्टर चोरी होने के मामले में चौकीदारी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.