भभुआ, जनवरी 23 -- सड़क को जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे दुकानदार पुलिस के समझाने और गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर सड़क से हटे लोग (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खिरी बाजार के बैट्री दुकानदार की हत्या के खिलाफ शुक्रवार को दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए। उन्होंने भभुआ-भगवानपुर पथ को जाम कर दिया, जिससे अधौरा, मुंडेश्वरी, बेलांव व भभुआ की ओर जानेवाले वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। प्रदर्शनकारी आरोपितों की तत्काली गिरफ्तारी और मृतक के आश्रितों को सहायता राशि देने की मांग कर रहे थे। हालांकि शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक रोड जाम रहा, जिससे लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। लेकिन, मुंडेश्वरी देवी दर्शन-पूजन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह में सरस्वती पूजा क...