गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-10 ने ई-रिक्शा से बैट्री चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सनाउद्दीन निवासी गांव महलका जिला मेरठ उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि इसके ऊपर कर्जा था जिसके कारण इसने उपरोक्त ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। ▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग एक सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है।आरोपी को पुलिस टीम द्वारा पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर अभियोग में गहनता से पूछताछ करके बरामदगी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.