बैट्री चालित रिक्शा की समस्याओं के निवारण शिविर
मोतिहारी, मई 20 -- अरेराज। अरेराज के पात्र दिव्यांग जनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल साइकिल की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। मैनेजर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित शिविर में चटिया चिंतामन पुर निवासी दिलशाद एवं घीवाडार निवासी हरसिद्धि निवासी मोहम्मद अजीज सहित अन्य आधे दर्जन लाभुकों के बैट्री चालित साइकिल के बैट्री की जांच एवं रखरखाव की जानकारी दी गई। टेक्नीशियन अमित कुमार ने कहा कि कोई भी लाभूक अपनी ट्राई साइकिल की बैटरी को स्लीप मोड में नहीं आने दें। नहीं तो बैटरी बहुत ही जल्द खराब हो जाती है। इतना ही नहीं बैटरी का हर हालत में साठ प्रतिशत ऊर्जा की ही खपत करें और पुनः उसे चार्ज मोड में डाल दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.