कानपुर, जून 4 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमीर गांव के पास बाबा सागर में बनी जल जीवन मिशन की टंकी के आपरेटर की पिटाई कर कमरे में बंद करके सोलर पैनल की बैटरी व इन्वर्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। टंकियों से बैट्री इन्वर्टर चोरी करने के काम में पूरा गैंग काम कर रहाथा। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर 18 बैटरी व 9 इन्वर्टर के साथ चोरी में प्रयोग होने वाली दो ईको कार भी पकड़ी हैं। बाबा सागर में बनी पानी की टंकी के आपरेटर साजिद अली पुत्र खालिक अली निवासी कमीर थाना अकबरपुर ने 30 मई को अज्ञात चोरों के खिलाफ मारपीट कर टंकी पर लगी बैटरियों व इन्वर्टर को चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- चोरी की पांच ई-रिक्शा बैट्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार इसके खुलासे के लिये इंस्पेक्टर अकबरपुर हरमीत सिंह, एसओजी प्र...