नयी दिल्ली, अक्टूबर 10 -- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाल और मुंबई के दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने 24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग का अभ्यास करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। उन्हों साफ शब्दों में नाराजगी जाहिर करते हुए जायसवाल को बैटिंग पर ध्यान देने को कहा है और यह भी बताया है कि सफेद गेंद की टीम में जगह बनाने के लिए विकेटकीपिंग जैसे तरीकों का सहारा लेकर वे जल्दबाजी कर रहे हैं। आशंका जाहिर की कि इन सब से बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है। मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जायसवाल बल्लेबाजी और लेग स्पिन के अलावा अतिरिक्त कौशल के तौर पर विकेटकीपिंग पर भी काम कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सत्र से पहले उनके विकेट के पीछे अभ्यास करने की तस्वीरें भी सामने आ...