जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- करीम सिटी कॉलेज साकची परिसर में इन दिनों कला और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्क की ओर से आयोजित वार्षिक कला महोत्सव सतरंग के दूसरे दिन शुक्रवार को बैटल सिम्फनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज और गायन प्रतिभा से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के दौरान बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड डुएट और वेस्टर्न सोलो जैसी विभिन्न श्रेणियां रखी गई थीं, जिनमें 15 से अधिक उभरते हुए कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों और पाश्चात्य धुनों की प्रस्तुति देकर कला का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडली में अपूर्वा श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, सना अंजुम और श्री थॉमस सैंवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.