बैटरी हाउस में लाखों का सामान व नकदी चोरी
गोरखपुर, मार्च 30 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र में गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित एक मैरिज लॉन के सामने मौर्य बैटरी हाउस में शुक्रवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के इन्वर्टर बैटरी व नगदी चोरी कर ली। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इसी रात चौरीचौरा व खोराबार थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दोनों थानों की पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। खोराबार थाने से दो टीमें गठित की गई हैं। एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है और जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.