मुरादाबाद, मई 23 -- थाना क्षेत्र में बैटरी रिक्शे का किराया मांगना चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि किराया मांगने पर दो युवकों ने चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रस्तमपुर तिगरी निवासी नवाब पुत्र शब्बीर ने थाना भोजपुर में दी गई तहरीर में बताया कि 19 मई 2026 को वह रामपुर दोराहा की तरफ से बकरा बेचकर बैटरी रिक्शे से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसके गांव के इकराम पुत्र इसरार और अनवार पुत्र शरीफ उसकी बैटरी रिक्शा में बैठ गए।आरोप है कि घर पहुंचने पर जब दोनों से बैटरी रिक्शे का किराया मांगा गया तो वह भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने नवाब के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके हाथ, पसली और आंख में चोटें आईं।पीड़ित ...