देवघर, मार्च 10 -- पालोजोरी प्रतिनिधि खागा पुलिस ने थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव से एक बैटरी चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि जरीडीह निवासी परिमल महतो के ट्रैक्टर में लगे बैटरी की चोरी सोमवार रात हो गई थी। चोरी की सूचना परिमल महतो ने थाना में दी थी। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के पिपला गांव निवासी श्रीनिवास सोरेन के पुत्र मनोज सोरेन उर्फ जुर्गा सोरेन को जरीडीह गांव के पास से ही बैटरी सहित रंगेहाथ पकड़ा। वह चोरी गई बैटरी साइकिल पर लादकर ले जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.