मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को रविवार धर दबोचा। उसके पास से चोरी की पांच बैटरी बरामद हुई। 21 जनवरी को बुढ़ादेई निवासी अब्दुल सलाम ने अज्ञात के विरूद्ध चकजाता स्थित इण्डियन ऑटो इलेक्ट्रिशियन एण्ड बैटरी वर्कशाप से कुल 20 बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लखनिया तिराहा पुल के पास से आरोपी सोनपुर निवासी फुकरान को गिरफ्तार किया है। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.