बैटरी चोरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गंगापार, जून 13 -- ऊंचडीह सोनार का तारा एटीएम से चोरी गई बैटरी में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने लिखापढ़ी दर्ज कर ली। यह लिखापढ़ी हिताची पेमेंट्स सर्विसेस प्राईवेट लि के संचालक शशिकांत गुप्ता निवासी आनौर कुर्मियान की तहरीर पर हुई। तहरीर के मुताबिक संचालक ने बताया कि 12 मई को सुबह आठ बजे के लगभग उसे ऊंचडीह के एक दुकानदार तनिश केशरी ने बताया कि एटीएम साइड की आलमारी खुली हुई है। बैटरी गायब है। इस घटना की जानकारी उसने डायल 112 को दी तो वह घटना स्थल पर पहुंच मौका मुआयना कर लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.