गोड्डा, अप्रैल 26 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा पुलिस को बैटरी चोरी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार वारंटियों एवं रेड वारंटियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोड्डा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भागलपुर-गोड्डा रोड पर गश्ती अभियान में निकली हुई थी। बताया गया कि जब पुलिस टीम पकड़िया घाट के समीप पहुंची, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति कुछ बैटरियां लादते हुए दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दो व्यक्ति जवानों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सुमित कुमार बताया, जो गोड्डा टाउन थाना क्षेत्र के शिवपुर मोहल्ला का निवासी है। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल एवं बैटरियों के कागजात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.