गुमला, अप्रैल 20 -- गुमला। लोहरदगा रोड स्थित रिमझिम इलेक्ट्रॉनिक्स से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल राम निवासी कुम्हार मोड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को दिनदहाड़े दुकान से बैटरी चोरी हुई थी। दुकान संचालक सुमित जजोदिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बैटरी उठाकर ऑटो में ले जाते दिखा। जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- सब्जी मार्केट से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.