काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। होली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बाजार में इन दिनों अबीर गुलाल और पिचकारियों की दुकानों में सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजार में बैटरी चालित पिचकारी और गुलाल से भरा सिलेंडर पहली बार उतरा है। बच्चों से लेकर बड़े तक इनको खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि बढ़ती महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है। इस बार रंगों और पिचकारियों के दाम पांच से सात प्रतिशत बढ़ गए हैं। दुकान संचालक जुगल अरोरा के मुताबिक गुलाल से भरा सिलेंडर 1600 से लेकर तीन हजार रुपये तक उपलब्ध है। जबकि पटाखा गुलाल की कीमत 600 है। वहीं बैटरी चालित पिस्तौल 200 से 500 रुपये तक बिक रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.