नवादा, अप्रैल 14 -- जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी मुख्यधारा में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्र योजना सम्बल के अंतर्गत सोमवार को हिसुआ स्थित बुनियाद केंद्र में एक भव्य वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने 42 दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग और विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की गतिशीलता को बढ़ाना और उन्हें शिक्षा व स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। समारोह के दौरान कुल 42 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण सौंपे गए। इनमें 35 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राईसाइकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.