दरभंगा, अप्रैल 13 -- विजय राय बेनीपुर। अलीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के बैनर तले समाज कल्याण विभाग की ओर से 45 बैट्री संचालित ट्राई साइकिल का मुफ्त वितरण अलीनगर एवं घनश्यामपुर प्रखंड के दिव्यागों के बीच बतौर मुख्य अतिथि विधायक मैथिली ठाकुर ने किया।बीडीओ ललित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सुश्री ठाकुर ने कहा कि बिहार हर व्यक्ति के उत्थान एवं बिना भेदभाव के जनमानस के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एनडीए शासन में बिहार लगातार विकास की नई गाथा लिख रहा है। अलीनगर में दिव्यांगजनों की सुविधा को देखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा चिन्हित 60 दिव्यांगों में से 45 के बीच बैट्री संचालित ट्राई साइकिल का मुफ्त वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी स्वप्निल कुमार ने किया। मौके पर एडीएम दिव्यांजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.