बैटरी गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
शामली, मई 30 -- शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन स्थित एक बैटरी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में मौजूद बैटरी निर्माण में प्रयुक्त रसायनों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई, हालांकि समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। शहर के दिल्ली रोड स्थित सुदर्शन बैटरी फर्म के संचालक राहुल गर्ग ने गांव लिलौन में अपने मुनीम अमित कुमार के मकान में स्थित दुकान को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रखा था। बताया गया है कि गोदाम में बैटरियों के निर्माण और उनसे संबंधित सामग्री का भंडारण किया जाता था。 यह भी पढ़ें- पांच वर्ष बाद भी मुआवजा न मिलने पर दुकानदार का तहसील परिसर में धरनाआग लगने की घटना शनिवार सुबह गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण मामूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.