मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- लालगंज(मिर्जापुर)। हैदराबाद से धान का बीज लाद कर गुरुवार की सुबह वाराणसी जा रहे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे ट्रक जल कर राख हो गया। वहीं चालक किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के पास हुई।ट्रक चालक एजाज पुत्र शमशाद अली प्रतापगढ़ का निवासी है। वह हैदराबाद से धान लाद कर गुरुवार की सुबह वाराणसी जा रहा था। जब वह ट्रक लेकर मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर तुलसी गांव के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक में लगी बैटरी की केबिल शार्ट सर्किट से जलने लगी। इससे कुछ देर बाद आग ट्रक के बाडी में पकड़ लिया। जब चालक एजाज को इसकी जानकारी हुई तो वह तत्काल ट्रक को रोककर केबिन से नीचे कूद गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.