बैटरी का पानी पीने से मासूम की हालत गंभीर, रेफर
सोनभद्र, मई 11 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन गांव में सोमवार को एक मासूम ने घर में बोतल में रखे बैटरी वाटर को पीने का पानी समझ कर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह अपने ननिहाल में आया हुआ था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी तीन वर्षीय आदित्य पुत्र मंदीप सोमवार की सुबह परिवार के साथ अपने ननिहाल म्योरपुर के कांचन गांव में आया हुआ था। दोपहर में वह बच्चों के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे प्यास लगी तो खेल रहे बच्चे ने पास में ही बोतल में रखे बैटरी के पानी को पीने का पानी समझकर पिला दिया। यह भी पढ़ें- जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी हालत इससे कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी म्योरपुर पहुंचे, जहां डा संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.